Tech News: Lava Blaze Pro 5G को कंपनी ने 5G King टैगलाइन दी है। फोन में MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट बताया गया है।
Lava Blaze Pro 5G भारत की स्मार्टफोन मार्केट (Indian smartphone market) में जल्द पेश किया जा सकता है। कंपनी फोन (company phone) को पहले ही घोषित कर चुकी है, लेकिन इसके बारे में बहुत अधिक डिटेल्स अभी उपलब्ध नहीं हो पाए थे। अब लेटेस्ट अपडेट (latest update) में फोन का फ्रंट पैनल (front panel) सामने आ गया है। हाल ही में लावा इंटरनेशनल (Lava International) के बिजनेस हेड सुनील रैना (Business Head of Lava International) ने फोन का टीजर अपने सोशल मीडिया चैनल (social media channel) से रिवील किया था। अब इसका फ्रंट पैनल (front panel) भी रिवील कर दिया गया है। आइए जानते हैं कैसा होगा Lava Blaze Pro 5G स्मार्टफोन। Lava Blaze Pro 5G को कंपनी ने 5G King टैगलाइन दी है।
फोन की चिन पर बेजल्स (Bezels) नजर आ रहे हैं जो कि ज्यादा मोटे नहीं हैं, लेकिन इन पर ध्यान चला जाता है। फोन का बिल्ट स्लिम है। टिप्स्टर ने यहां इसकी लॉन्च टाइमलाइन (launch timeline) और प्राइस का खुलासा भी कर दिया है। यह फोन लो-मिड रेंज, यानी कि लगभग 15 हजार रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
ये भी पढ़िए- Tech News: सोने से बने आईफोन प्रो और प्रो मैक्स लॉन्च; पढ़िए











