Today Live News and Updates 4th July 2025: 27% OBC आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सरकार पेश करेगी जवाब

By
On:
Follow Us

Today Live News and Updates 4th July 2025: 27% OBC आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सरकार पेश करेगी जवाब

Today Live News and Updates 4th July 2025: मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा अन्य पिछड़े वर्गों को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी आरक्षण देने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले बीते 25 जून को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मप्र सरकार से आज यानी 4 जुलाई तक जवाब पेश करने के आदेश दिए थे।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कर रहे छात्रों को लैपटॉप के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रुपये वितरित कर रहे है। इस सौगात के लिए छात्रों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताया है।

इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद आलोक शर्मा, जनजातीय मंत्री कुंअर विजयशाह, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक अभिलाष पांडे समेत मेधावी छात्र छात्राएं मौजूद है।

Today Live News and Updates 4th July 2025: रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पूर्वी मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। बिलासपुर संभाग में मूसलाधार बारिश जारी है जिससे कोरबा और दूसरे सीमावर्ती जिलों के नदी-नाले उफान पर है। कोरबा में हसदेव नदी लबालब है ऐसे में गुरूवार को कई लोगों के बह जाने की खबर भी सामने आई थी।

Heavy rain alert issues for Chhattisgarh for nexr 48 hours

Today Live News and Updates 4th July 2025: बहरहाल इस बीच मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक पूरे छत्तीसगढ़ यानी रायपुर बिलासपुर दुर्ग सरगुजा बस्तर कोरबा कोरिया राजनंदगांव, जशपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, रायगढ़ समेत हर क्षेत्र में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अगले 3 दिन बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग में मूसलाधार बारिश देखी जाएगी। वहीं 6 और 7 जुलाई को कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News