Viral News: सर्पदंश पीड़ित महिला को एम्बुलेंस नहीं मिली तो लकड़ी पर टांग कर ले जा रहे थे रास्ते मे हुई मौत; जानिए

By
On:
Follow Us

Viral News: मामला पन्ना जिले (Panna district) के पवई विधान सभा के शाहनगर विकासखण्ड का जहां लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के आगे लाचार आम आदमी की सांसें थम तोड़ दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले (Panna district) के पवई विधान सभा के शाहनगर विकासखण्ड क्षेत्र में 40 वर्षीय मीना बाई पति सोने सिंह आदिवासी को शुक्रवार की रात 2:30 पर सर्प ने डंस लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आस पास झाड़फूँक कराया पर आराम न मिलने पर पास ही सटे मैहर जिला (Maihar district) के अमदरा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के लिये एम्बुलेंस का सहारा लेने का प्रयास किया गया, लेकिन लापरवाह प्रशासनिक और स्वास्थ्य सिस्टम के कारण पीड़ित आदिवासी परिवार को एम्बुलेंस की मदद नही मिल सकी।

बताया जा रहा है कि मज़बूरीवश परिजनों ने कपडे और लकडी की झोली बनाई और अपने मन का विश्वास लेकर गंभीर हालत में महिला को दोनो तरफ से कंधो मे रखकर अमदरा स्वास्थ्य केन्द्र के लिए निक लिए। लेकिन 2 घंटे तक पैदल चलने पर महिला ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

ऐसे न जाने कितने मामले होते है पर पता कुछ ही मामलों का चल पता है और कई ऐसे मामले तो गुमनामी में ही दम तोड़ देते हैं। हैरत की बात है कि ऐसे मामले सिर्फ एक जिले में नहीं बल्कि अक्सर किसी न किसी जिले में देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन सुधार की रफ्तार अब तक असरदार नहीं दिखती।

 

 

 

ये भी पढिए-

Viral News: बाढ़ क़े विकराल रूप में एक युवक ने बचाई बछड़े की जान; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News