Woman dies in road accident in Panna

By
—
On:
Follow Us

पन्ना: Panna Road Accident News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मजदूरी कर अपने घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलाबाई पाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम सुनहरा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: शह मात The Big Debate: मैनपाट में मास्टर क्लास..विपक्षी मोर्चे में क्या खास? मैनपाट की मास्टर क्लास का सबसे अहम सबक क्या? 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Panna Road Accident News: जानकारी के मुताबिक, फूलाबाई रोज की तरह मजदूरी करने के बाद अपने गांव लौट रही थी, तभी कोतवाली क्षेत्र में तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News