इंसानियत शर्मसार! दुकानदार ने नाबालिग बच्चे के साथ किया खौफनाक कांड, रातभर रखा इस हाल में, मचा हड़कंप

By
—
On:
Follow Us

Bhopal Crime News मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट की गई है। आरोप है कि मरहबा बरगर ट्विस्टर दुकान के संचालक मुबीन ने बच्चे को दुकान के अंदर बंद कर न सिर्फ थप्पड़ों और छुरी से हमला किया, बल्कि उसे डराया-धमकाया भी। घटना के बाद अब इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

चोरी के शक में बच्चे को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मरहबा बरगर ट्विस्टर दुकान के संचालक मुबीन पर बच्चे को वेट मशीन चोरी के शक में दुकान के अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पुराना है, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में व्यक्ति पहचान मुबीन के रूप में हुई। बच्चे पर लगातार हाथ उठाता दिखाई दे रहा है। वहीं, आसपास मौजूद दूसरे लोग भी उसे डराते-धमकाते सुनाई दे रहे हैं। बच्चे पर वेट मशीन चोरी करने और दूसरी जगहों से भी चोरी का सामान बेचने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

छुरी से 19 वार करने का आरोप

पहला वीडियो 10 मिनट 54 सेकंड का है, जबकि दूसरा वीडियो करीब डेढ़ मिनट का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में बच्चे के साथ की गई मारपीट की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। 10 मिनट से अधिक के वीडियो में आरोपी द्वारा छुरी से बच्चे पर 19 वार किए जाने का आरोप है। वहीं, दूसरे वीडियो में बच्चे को करीब 12 थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने लिया संज्ञान

वहीं इस घटना को लेकर टीआई यूपीएस चौहान ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच में बच्चे को बंधक बनाकर रखने और बेरहमी से मारपीट करने के आरोपों की क्या सच्चाई सामने आती है और आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News