मऊगंज न्यूज़: मऊगंज को जिला बनाने पर विस गिरीश गौतम का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

By
On:
Follow Us

मऊगंज न्यूज़: मऊगंज को मध्यप्रदेश का नया जिला बनाये जाने की खुशी का क्रम परिक्षेत्र के लोगों में अब भी जारी है। इसी क्रम में हालही में देवतालाब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊँची खास में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष व देवतालाब विधायक गिरीश गौतम का सम्मान किया गया।

ये सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय ग्राम पंचायत के द्वारा किया गया। जिसमें श्री गौतम भी ग्रामीणों से बड़ी ही बेबाकी से मिले और अपने विधानसभा वासियों की इस खुशी में सहभागी हुए। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत झलवार विद्यालय परिसर में किया गया।

इसके बाद श्री गौतम ने देवतालाब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरी कला में सोमेश्वर पटेल जी के यहाँ जनमानस से सौजन्य भेंट भी की।

 

 

ये भी पढ़िए-

Rewa News: रीवा के आम को मिलेगा जीआई टेग; जानिए इस आम के बारे में व इसे जुड़ी जानकारी

 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News