MP News: राज्यपाल ने कलेक्टर को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राज्यपाल मंगु भाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel) ने सशस्त्र सेना झंडा (Armed Forces Flag Day) दिवस पर जिले को निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण पर सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा (Collector Anurag Verma) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

जिले की ओर से यह सम्मान अपर कलेक्टर ़ऋषि पवार ने राज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राज्यपाल से प्राप्त किया। मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर ने कलेक्टर चेम्बर में कलेक्टर अनुराग वर्मा (Collector Anurag Verma) को यह सम्मान पत्र सौंपा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सतना जिले के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) पर 10 लाख 66 हजार रुपए संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था।

कलेक्टर वर्मा (Collector Anurag Verma) के विशेष प्रयास से सतना जिले (Satna district) से लक्ष्य से अधिक 11 लाख 57 हजार 557 रूपए की राशि वर्ष 2022-23 के लिए संग्रहित हुई है।

ये भी पढ़िए –

Singrauli News: उप मुख्यमंत्री ने रोकी ट्रामा के सामने ननि की मनमानी, दी 200 बेड की सौगात; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News