Satna News: सतना के नागौद में दिन दहाड़े गोली चली और आरोपी निकला जबलपुर का वांटेड; जानिए

By
On:
Follow Us

Satna News: सतना जिले के नागौद कस्बे में दिन दहाड़े गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गोली चलाने की घटना को एक बदमाश ने एक युवक को निशाना बनाने की कोशिश में अंजाम दिया।

 

 

इस हमले का शिकार युवक तो बाल – बाल बच गया लेकिन दिन दहाड़े हुई गोली से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और राहत की बात है कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सतना के नागौद कस्बे में रामना मैदान के पास गुरुवार की दोपहर लगभग 2 बजे गोली चलने की घटना से दहशत फैल गई। गोली का निशाना मोहम्मद नईम पिता मोहम्मद करीम (35) निवासी रामना टोला नागौद था लेकिन उसकी किस्मत और उसके हौसले ने साथ दिया लिहाजा वह बाल – बाल बच गया। उस पर पिस्टल से निशाना रामना टोला में ही रहने वाले आलोक सोनी पिता स्व मूलचंद सोनी (26) ने साधा था। लेकिन गोली चलते ही नईम नीचे बैठ गया जिससे उसे गोली छू भी नहीं पाई और उसकी जान बच गई। 

 

वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। नईम ने घटना की शिकायत थाना में दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली गई।

 

नागौद पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपी आलोक सोनी का आपराधिक रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि वह जबलपुर पुलिस का वांटेड है। उस पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वह पिछले 7 महीने से जबलपुर पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। जबलपुर एसपी ने उस पर 3 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है।

 

 

ये भी पढ़िए- Satna News: अब घर बैठे जिला अस्पताल सतना की ओपीडी पर्ची बनाए; जानिए एप 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment