Satna News: 3 लाख 84 हजार लाड़ली बहनों के खाते में आई लाड़ली बहना की राशि; जानिए

By
On:
Follow Us

Satna News: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna scheme) में 1.29 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1574 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की।

दरअसल, सतना जिले (Satna) की लाड़ली बहना योजना के 3 लाख 84 हजार 173 लाडली बहना हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री (Dr. Mohan Yadav) ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 47 करोड 9 लाख रूपये की राशि अंतरित की। इनमें सतना जिले की 2 लाख 52 हजार 306 हितग्राहियों को 30.91 करोड तथा मैहर जिले की 1 लाख 31 हजार 841 लाडली बहनों (Ladli Behna) को अंतरित की गई 16.18 करोड की रूपये की राशि शामिल हैं। प्रत्येक हितग्राही के बैंक खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित हुई। यह छोटी सी राशि महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हुई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री (Dr. Mohan Yadav) ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों (Ladli Behna) को 1574 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की।

 

ये भी पढ़िए-

Satna News: सतना के नागौद में दिन दहाड़े गोली चली और आरोपी निकला जबलपुर का वांटेड; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV