अखिलेश यादव ने पिछड़ों को दिया धोखा : राजभर

By
On:
Follow Us


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा उनके पास पिछड़ों और मुसलमानों को धोखा देने वाली मशीन है।

राजभर ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के वलीपुर बाजार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, अखिलेश यादव के पास पिछड़ों, मुसलमानों और सामान्य लोगों को धोखा देने वाली मशीन है। उन्होंने इन वर्गों का वोट तो लिया लेकिन यादव बिरादरी को छोड़ कर बाकी को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया।

राजभर ने आरोप लगाया कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तब 86 में से 56 उप जिलाधिकारी यादव जाति के बनाए गए थे।
बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में साढ़े आठ वर्ष से सत्ता से बाहर है, अब उसका खजाना खत्म हो रहा है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि जब सपा सत्ता में थी तब प्रदेश का खजाना लूटा जाता था।
बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए राजभर ने कहा कि वहां इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News