भीषण आग की लपटों में धू-धू कर जलने लगी फैक्ट्री, जानिए पूरी घटना

By
Last updated:
Follow Us

प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में आग की लपटे देखते ही देखते इतनी भीषण हो गई कि फैक्ट्री धू -धू कर जलने लगी। भीषण आग की चपेट में आने से फैक्ट्री से घना काला धुँआ भी इस कदर उड़ने लगा कि यह दृश्य देखकर लोग हैरान हो गए। कला धुँआ कई किमी दूर से ही आग का धुआं नजर आ रहा था और लोग भी इस घटना का वीडियो बनाते रहे। दरअसल, आगजनी की ये घटना इंदौर के लसूडिया इलाके में संचालित प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री की है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

           

वहीं, आग लगते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। नजदीकी थाना क्षेत्र की पुलिस और फायर ब्रिगेड भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि आग कैसे लगी ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना शनिवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि आसपास चाकलेट, मेडिसिन की फैक्ट्रियां है उनमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

 

ये भी पढ़िए-

पन्ना कलेक्टर को दिलाये भाजपा की सदस्यता, जानिए किसने व क्यों कहा?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News