Singrauli News: सिंगरौली में दुष्कर्मी का घर बुलडोजर से गिराया; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले (Singrauli District) में भी एक दुष्कर्मी (Misdemeanor) के घर पर प्रशासन ने बुल्डोजर (Bulldozer) से गिरवा दिया है। ये मामला जिले के चितरंगी (Chitrangi) थाना अंतर्गत के ग्राम दरबारी का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रशासन द्वारा बुल्डोजर (Bulldozer) से ग्राम दरबारी निवासी आरोपी विनय तिवारी पिता अरुण कुमार तिवारी उम्र 32 साल के मकान को तोड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर में सो रही एक नाबालिग बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म (Rape) किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे चितरंगी पुलिस (Chitrangi Police) ने 29 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

दरबारी निवासी आरोपी के मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विवाद न होने पाए इसके मद्देनज़र मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बालिका मानसिक रुप से कमजोर मां के साथ रहती थी, उसके दोनों भाई कमाने के लिए हिमाचल प्रदेश गये थे। मां की देखभाल बालिका ही करती थी। घटना दिनांक की रात को नाबालिग जब अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी, उसी समय आरोपी विनय तिवारी दीवार कूद कर नाबालिग के घर में प्रवेश किया और फिर नाबालिग को जबरन कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित नाबालिग के द्वारा गुहार लगाने के बाद पड़ोस के लोग उसे बचाने के लिए घर पहुंचे तो आरोपी सभी को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था।

कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

कलेक्टर अरुण कुमार परमार, एसपी यूसुफ कुरैशी के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान एसडीओपी हिमाली पाठक, टीआई डीएन राज सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: बेरहमी से पिटाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार; जानिए पूरा मामला

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News