Congress MLA Son Passed Away: Congress MLA Bhairon Singh Parihar Son Gajendra Singh Passes Away

By
—
On:
Follow Us

आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार के बड़े बेटे गजेंद्र सिंह (38) का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया (Congress MLA Son Passed Away)। गजेंद्र सिंह बड़ौद स्थित अपने घर पर थे। सुबह करीब 9:30 बजे सीने में तेज दर्द और घबराहट होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कृषि और कारोबार के साथ राजनीति से से जुड़े थे

मिली जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह किसान होने के साथ राजनीति में भी सक्रीय थे। वे राजस्थान के भवानीमंडी कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन रह चुके थे। इसके अलावा उनका पेट्रोल पंप, क्रेशर मशीन और ठेकेदारी का व्यवसाय भी था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

छोटे बेटे का भी हो का हो चुका है निधन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विधायक भैरोसिंह परिहार के बड़े छोटे महेंद्र सिंह का भी 6 मार्च 2024 को बीमारी के चलते निधन हो गया था। विधायक के दो ही बेटे थे। अब दोनों का निधन हो चुका है। छोटे बेटे के निधन की खबर मिलते ही विधायक परिहार आगर पहुंचे। वे उस समय विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर जाने वाले थे। गजेंद्र सिंह के निधन की खबर से सुसनेर विधानसभा क्षेत्र और जिले में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 3 बजे पैतृक गांव रतनपुरा में किया जाएगा।

टीवीके विधायक वीएस बाबू का भी हुआ निधन

टीवीके विधायक वीएस बाबू का आज यानी गुरुवार 19 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 2:24 बजे चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में उनके निधन की पुष्टि की गई है। वह 75 वर्ष के थे।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

वीएस बाबू को 9 सितंबर 2026 को सांस संबंधी बीमारी के चलते एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी।

चुनाव में एमके स्टालिन को दी थी शिकस्त

वीएस बाबू 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके के टिकट पर कोलाथुर सीट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराकर जीत दर्ज की थी। इस चुनावी जीत के बाद वह काफी चर्चा में आए थे। इस सीट पर वीएस बाबू को 82,997 वोट मिले थे जबकि तत्काली सीएम एमके स्टालिन को 74,202 मत।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News