Cricket News: जसप्रीत बुमराह बने पिता; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Cricket News: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में उनकी पत्नी संजना और बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है।

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में उनकी पत्नी संजना और बेटे का हाथ दिखाई दे रहा हैयह फोटो शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा, हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है।

 

ये भी पढ़िए –

Cricket News: श्रीलंका में बारिश के बीच पूर्व पीसीबी चीफ का पोस्ट वायरल; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News