Cricket News: विश्व कप के बाद घुटने की सर्जरी करवाएंगे बेन स्टोक्स; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Cricket News: स्टोक्स (Stokes) भारत में पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप (World Cup) में खेलने के लिए वनडे में संन्यास से वापस लौटे हैं।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान आगामी वनडे विश्व कप (World Cup) के बाद घुटने की सर्जरी करवा कर सकते हैं। अगर उनकी सर्जरी होती है तो अगले साल भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बड़ी सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध हो जाएगा। घुटने में समस्या के कारण स्टोक्स (Stokes) ने पिछली कुछ सीरीज में बहुत ही कम गेंदबाजी की है। उन्होंने पिछले तीन एशेज टेस्ट में ज्यादातर विशेषज्ञ बल्लेबाज की भूमिका निभाई। वह अगले महीने भारत में होने वाले विश्व कप (World Cup) में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।

स्टोक्स (Stokes) भारत में पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए वनडे में संन्यास से वापस लौटे हैं। वह 2019 में इंग्लैंड की विश्व कप जीत के हीरो थे। इंग्लैंड की टीम आगामी विश्व कप (World Cup) में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

 

जानिए खबर –

Cricket News: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News