Lalitpur Crime News: ललितपुर में दिनदहाड़े हुई चोरी आरोपी फरार, जानिए पूरी घटना

By
On:
Follow Us

Lalitpur Crime News: ललितपुर (Lalitpur) में दिनदहाड़े मास्क पहनकर घर में घुसे बदमाश ने मोबाइल फोन और पैसे चुराए और फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली सदर अंतर्गत जीआरपी थाने के पीछे मोहल्ला सिविल लाइन बैंक कॉलोनी निवासी मनोज खटीक ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। दरवाज़ा खुला था। तभी एक युवक मुंह पर मास्क लगाकर आया और कमरे में घुसकर मोबाइल व 4700 रुपए उठाकर भाग निकला।

आठ दिन पहले घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस पीड़ित के घर जांच करने नहीं पहुंची। पीड़ितों ने जताया आक्रोश। ड़ोस में काम कर रहे एक मजदूर ने युवक को चोरी करते देख मकान मालिक को जगाया और घटना की जानकारी दी। युवक की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही

पीड़िता ने इसकी जानकारी लिखित रूप से पुलिस को दी, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस पीड़िता के घर नहीं पहुंचन ही मामले को संज्ञान में लिया। तब पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ सिटी से की। क्षेत्राधिकारी मुख्यालय ने बताया कि सीसीटीवी से मिले वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही युवक को पकड़ लिया जाएगा।

 

ये भी पढ़िए- Lalitpur-Singrauli: ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना की हुई समीक्षा; जानिए ताज़ा अपडेट्स

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News