Singrauli News: कोयला लोड ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जलने लगा, जानिये पूरी घटना के बारे में

By
On:
Follow Us

Singrauli News: कोयले से लोड एक ट्रक जब सड़क पर दौड़ रहा था तो अचानक उस ट्रक में आग भड़क उठी और ट्रक में आग इतनी तेजी से फैली कि वह धू-धू कर जलने लगा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

ये हादसा, रविवार को सिंगरौली जिले के जयंत-मोरवा मार्ग में स्थित मुड़वानी डैम के पास मेन रोड में हुआ। जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आया ट्रक क्रमांक UP 64 H 2486 मालिक ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है।

Singrauli News: सीआईएसएफ के दमकल ने सम्हाल मोर्चा

वहीं, आग भड़कने की इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल जयंत से सीआईएसएफ की फायर विंग का दमकल मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने में जुट गया। जिससे हादसा विकराल रूप नहीं ले सका। वर्ना, ट्रक में लोड कोयले तक आग की लपटें पहुंच जाती तो स्थिति सम्हालना मुश्किल हो जाता। गनीमत ये भी रही कि ट्रक में आग भड़कते ही ट्रक का ड्राइवर तत्काल ट्रक से बाहर निकल गया और वह सुरक्षित बताया जा रहा है।

Singrauli News: जयंत खदान से ले जा रहा था कोयला

बताया जा रहा है कि ये घटना दिन के समय जब हुई तो काफी तेज धूप निकली थी और आग भड़कने को भी कुछ यही कारण माना जा रहा है। हालांकि अभी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं कि गई है। बताया जा रहा है कि ये ट्रक जयंत खदान से कोयला लेकर जा रहा था।

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: TI यूपी सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अवार्ड से सम्मानित; जानिए किस केस के लिए?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News