बेटी के साथ इश्क लड़ा रहा था युवक! नाराज पिता और भाई ने पहले शराब पिलाई, फिर उतार दिया मौत के घाट

By
—
On:
Follow Us

तीन साल का प्रेम संबंध और परिवार की नाराजगी 20 वर्षीय रियांश चौहान की जान की दुश्मन बन गई। मध्य प्रदेश के बालाघाट के चर्चित रियांश हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमिका के पिता और भाई ने करीब तीन महीने पहले ही उसकी हत्या की साजिश रच ली थी। इसके लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई। आरोपियों ने मंडई के दौरान रियांश को शराब पिलाई और सुनसान जगह पर ले जाकर लोहे के एंगल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को एक्टिवा समेत सड़क किनारे फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।

पुलिस के मुताबिक, नाहरवानी निवासी रियांश का एक युवती से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था। युवती के पिता जीवन पटले और भाई आशुतोष इस रिश्ते से नाराज थे। इसी रंजिश में दोनों ने हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि आशुतोष ने अपने साथियों को 10 लाख रुपये देने का लालच देकर रियांश की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी। 16 नवंबर को रियांश परासपानी की मंडई में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी उसे अपने साथ ले गए। सुनसान जगह पर शराब पिलाने के बाद लोहे के एंगल से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव और एक्टिवा को लोहारा-परासपानी मार्ग पर सड़क किनारे फेंक दिया गया। अगले दिन शव मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। पुलिस ने प्रेमिका के पिता जीवन पटले और भाई आशुतोष समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विकास उर्फ बग्गा चौधरी भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से हत्या के दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों से कपड़े, मोबाइल और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। एक आरोपी की तलाश जारी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी पर थाने में जुटे ग्रामीण

हत्याकांड का खुलासा होने के बाद रियांश के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग हट्टा थाने पहुंचे और आरोपियों को फांसी देने की मांग करने लगे। थाने में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक मधु भगत भी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाइश दी। इसके बाद स्थिति शांत हुई।

इन्हें भी पढ़ें:

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News