मणिपुर के पहाड़ी जिलों से हथियारों का जखीरा बरामद

By
On:
Follow Us


मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ दिनों से चलाए गए अभियान के दौरान तीन पहाड़ी जिलों से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए चूड़ाचांदपुर, चंदेल और तेंगनौपाल जिलों के अंदरूनी क्षेत्रों में कई जगहों पर एक साथ अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 11 पिस्तौल, 37 सिंगल बैरल राइफल, प्वॉइंट 303 की दो राइफल और एक-एक एम-16, एमए-1, एमके-2 इंसास, कार्बाइन और डबल बैरल राइफल बरामद की गईं।

उसने बताया कि अभियान के दौरान तीन बम और 28 पॉम्पी (स्थानीय मोर्टार) के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के 57 हथियार और गोला-बारूद तथा 23 रेडियो सेट भी बरामद किए गए।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News