Singrauli News: तहसील न्‍यायालय बरगवां के निरीक्षण दौरान सिंगरौली कलेक्‍टर ने दिए ये निर्देश; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली कलेक्‍टर चंद्रशेखर शुक्ला ने बुधवार को तहसील न्‍यायालय बरगवां का निरीक्षण किया।

 

तहसील न्‍यायालय बरगवां के निरीक्षण के दौरान सिंगरौली कलेक्‍टर श्री शुक्ला ने प्रक्रियाधीन न्‍यायालयीन प्रकरणों का निरीक्षण किया साथ ही राजस्‍व महाअभियान अंतर्गत दर्ज विभिन्‍न प्रकार के प्रकरणों का समय सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिये गये।  कलेक्‍टर ने निरीक्षण के दौरान तहसील न्‍यायालय बरगवां के सभी स्‍टॉफ का परिचय प्राप्त किया। परिचय उपरांत उन्होंने सभी स्टाफ को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये। उन्होंने तहसील में उपस्थित सभी पटवारी के कार्यों की समीक्षा भी की।

 

समीक्षा उपरांत सिंगरौली कलेक्‍टर ने निर्देश दिए की सभी पटवारी अपने हल्का पर नियमित रूप से उपस्थित रहे और रूटीन डायरी संधारित करें। जबकि अधिकारी गण अपने नए स्टाफ की संपूर्ण ट्रेनिंग सुनिश्चित कर लें।  

सिंगरौली कलेक्‍टर ने चल रहे राजस्व महा अभियान के तहत लंबित सीमांकन बंटवारे नामांकन ई केवाईसी आदि से संबंधित सभी प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर निराकरण करने का निर्देश दिए। निराकृत प्रकरणों प्रति दिवस समीक्षा के आधार पर रैंकिंग जारी की जाए। साथ ही यह भी कहा की कार्यालय में आवश्‍यक मूलभूत सुविधाओं की व्‍यवस्‍था की जावे एवं परिसर साफ-सुथरा रखा जावे।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालिका अधिकारी अनुराग मोदी सहित तहसील कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

ये भी पढ़िए- NCL Singrauli: मिनीरत्न एनसीएल में इस मैराथन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News