छत्तीसगढ़ : बीजापुर में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की हत्या की

By
On:
Follow Us


छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बात की आशंका है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, मौके से कोई भी माओवादी पर्चा बरामद नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात बीजापुर थाना क्षेत्र के मनकेली गांव में हुई।

अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों का एक समूह गांव में पहुंचा और सुरेश कोरसा की धारदार हथियार से हत्या कर जंगल में फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई भी माओवादी पर्चा बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। पुलिस इस घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
इस वर्ष अब तक बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा में लगभग 32 लोगों की जान जा चुकी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News