आप कार्यकर्ताओ से पुलिस ने छीना PM मोदी का पुतला; जानिए इस पूरे माजरे के बारे में

By
On:
Follow Us

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी की खबरे सामने आ रही हैं। इसी क्रम में सिंगरौली जिले में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले का दहन करने का प्रयास किया।

पुतला दहन का ये प्रयास सोमवार को आप कार्यकर्ताओं ने प्रयास बैढन में किया। वहां मौके पर पहले से पुलिस बल भी तैनात था। ऐसे में जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पुतला दहन करने लगे तो तत्काल पुलिस कर्मी सक्रिय हो गए और पुतले को आप कार्यकर्ताओं से छीन लिया। पुतला छीनने के दौरान पुलिस कर्मियों व आप कार्यकर्ताओं के बीच छीनाछपटी भी हुई, लेकिन पुलिस कर्मों पुतला अपने कब्जे में लेने में सफल हो गए। जिससे पुतला दहन नहीं किया जा सका।

आप की लोकप्रियता से भाजपा बौखलाई: संदीप

पुतला दहन नहीं होने पर भी आप कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। इस विरोध का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी की युवा विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को भाजपा सहन नहीं कर पा रही है और बौखलाई हुई है। इसलिए न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश के लोकप्रिय शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी तरीके से गिरफ्तार करवा दी है।

जनता करेगी भाजपा का हिंसाब: संदीप

संदीप ने यह भी कहा है कि वैसे तो गिरफ्तारी तो अडानी की होनी चाहिए थी, लेकिन यहां तो उल्टा ही किया जा रहा है, उन्होंने मोदी सरकार पर विपक्ष की आवाज को कुचलने का भी आरोप लगाते हुये कहा है। कि अब इसका हिसाब जनता ही करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में सचिन सिंह, शिवशंकर वर्मा, अथय शाह, राजेश शाह, मनीष शाह, रावेंद शाह, करण विकाश, प्रेमलाल, रतिभान, संदीप, फेटू समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

ये भी पढ़िए-

दिल्ली की शराब नीति: उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV