मऊगंज को नया जिला बनाने आ रहे CM शिवराज, ये चर्चा हो रही आम; पढ़िए पूरी खबर

By
On:
Follow Us

रीवा जिले की तहसील मऊगंज को मध्यप्रदेश का 53वॉ नया जिला बनाया जायेगा। ये घोषणा करने के लिए CM शिवराज सिंह चौहान आगामी 4 मार्च को आ रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि इन दिनों मऊगंज, देवतालाब, मनगवां, गुढ़ समेत आसपास के परिक्षेत्र में ये चर्चा जोर-शोर से चल रही है और लोगों क बिच बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, इन चर्चाओं के दौरान लोग यह कह रहे हैं कि पिछले बार विधानसभा चुनाव दौरान CM शिवराज ने मऊगंज में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा था कि मऊगंज की जनता अगर भाजपा को मौका देती है (यानि, मऊगंज में भाजपा के विधायक को चुनती है ) तो अगली बार मऊगंज को वह जिला जरूर बनाएंगे।

लोग कह रहे- पिछले बार शिवराज ने किया वादा

इस परिक्षेत्र में राजनीति से जुड़े लोगों का कहना है कि मऊगंज विधानसभा क्षेत्र काफी पहले से कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ था, लेकिन पिछले कुछ बार से बीच-बीच में भाजपा कांग्रेस के मजबूत गढ़ में अपना परचम लहराती रही। बीच में कांग्रेस ने अपने इस गढ़ को वापस पा लिया था और इसीलिए कांग्रेस के इस गढ़ में अपना परचम लहराने के लिए शिवराज ने उस समय ये दांव खेला था।

इसलिए चर्चा पकड़ी है जोर

4 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मऊगंज दौरा प्रस्तावित है। सोमवार को जिला मुख्यालय रीवा स्थित कलेक्ट्रेट में इस संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने सीएम के दौरा कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का प्रतिदिन निराकरण करने का आदेश दिया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि CM आगामी 4 मार्च को मऊगंज से संबल योजना की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे। समारोह में संबल योजना और श्रम विभाग की योजनाओं से लाभांवित प्राथमिकता से शामिल हो। अन्य विभाग भी हितग्राहियों की कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें। लाड़ली बहना योजना के फार्म 5 मार्च से भरे जाएंगे। इस योजना से लाभांवित होने वाली महिलाओं को सम्मेलन में शामिल करके आवेदन पत्र का वितरण सुनिश्चित कराएं।

 

ये भी पढ़िए-

मध्यप्रदेश के एक जिले के महुआ की डिमांड लंदन में, जानिए इस जिले के बारे में

जानिए, CM की लाड़ली बहना योजना-2023 में किन महिलाओं को मिलेंगे 1000 रूपये?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News