मऊगंज को जिला बनाने की चर्चा पर पूर्व MLA ‘बन्ना’ ने क्या कहा?; खबर में पढ़िए

By
On:
Follow Us

मऊगंज (Mauganj) को नया जिला बनाये जाने की जोर पकड़ चुकी सुर्खियों में कितनी सच्चाई है। यह तो आगामी 4 मार्च को मऊगंज (Mauganj) में CM शिवराज सिंह चौहान के आने पर खुद ही स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन, इन सुर्खियों को लेकर मऊगंज (Mauganj) के पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखेन्द्र सिंह ‘बन्ना’ ने बड़ा बयान दिया है।

पूर्व विधायक ‘बन्ना’ ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि अगर वाकई में CM शिवराज मऊगंज (Mauganj) को नया जिला बनाने आगामी 4 मार्च को आ रहे हैं तो फिर तो उनका स्वागत है। क्योंकि मऊगंज (Mauganj) को जिला बनाए जाने की मांग कोई आज की नहीं है बल्कि काफी पुरानी है और इसके लिए हर स्तर पर बहुत आन्दोलन भी हुए थे, मैं खुद पिछले कई वर्षों से इस मांग के लिए हर स्तर पर प्रयास करता आ रहा हूं।

मैं जब विधायक था तब भी किया था प्रयास और अब भी

पूर्व विधायक ‘बन्ना’ ने कहा कि जब मैं विधायक था तो उस दौरान भी मैंने मऊगंज (Mauganj) को जिला बनाये जाने के हर संभव प्रयास किये थे। ऐसे में अगर हमारा मऊगंज (Mauganj) जिला बनाया जा रहा है तो हम तो जरूर स्वागत करेंगे।

अगर, मऊगंज को जिला नहीं बनाते हैं CM तो…

वहीं, पूर्व विधायक ‘बन्ना’ ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर CM इस बार भी मऊगंज (Mauganj) को जिला नहीं बनाते हैं तो फिर मैं और मऊगंज (Mauganj) की जनता अगला कदम खुद ही उठाएंगे। मऊगंज (Mauganj) के लिए ही मैं इस बार CM के आगमन पर चुप हूं और मैं शांति से यह देखूंगा कि CM मऊगंज (Mauganj) को जिला बनाने की घोषणा करते हैं कि नहीं।

 

इस खबर से जुड़ी दूसरी खबर भी पढ़ने के लिए नीचे की लिंक पर क्लिक करिए:- मऊगंज को नया जिला बनाने आ रहे CM शिवराज, ये चर्चा हो रही आम; पढ़िए पूरी खबर

मऊगंज को नया जिला बनाने आ रहे CM शिवराज, ये चर्चा हो रही आम; पढ़िए पूरी खबर

 

 

ये भी पढ़िए-

आप कार्यकर्ताओ से पुलिस ने छीना PM मोदी का पुतला; जानिए इस पूरे माजरे के बारे में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News